{"_id":"5a8efbab4f1c1bbd218b493f","slug":"131519319979-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के लालपानी में एक घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी, लेकिन अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक लालपानी निवासी सेना में कार्यरत कमलेश पुंडीर पुत्र स्व. भगवत सिंह पुंडीर के घर में बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा इन्वर्टर, बैटरी, ड्रमों में रखा धान, गेहूं, कमरों के पर्दे और कपड़ों से भरी अटैची समेत महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश आजकल छुट्टी पर घर आया हुआ है। वह घर में ताला लगाकर शादी ब्याह में शामिल होने गांव गया हुआ था, तभी बृहस्पतिवार पूूर्वाह्न 11 बजे उसके घर से धुआं आते देख ग्रामीणों ने घर में घुसकर बाल्टियों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि सूचना मिलने पर अग्निशमन दल का वाहन भी घटना स्थल पर पहुंच गया था। एफएसओ रक्षपाल आर्य ने बताया कि घटना में मकान स्वामी का लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।