{"_id":"59ea309d4f1c1bd8538b82af","slug":"131508520093-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस और न्यूनतम मानदेय के लिए धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस और न्यूनतम मानदेय के लिए धरना, प्रदर्शन
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन का कोटद्वार तहसील में पांच सूत्री मांगों के लिए चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दिवाली के दिन बृहस्पतिवार को भी आशा कार्यकत्रियां अपनी मांग के लिए तहसील में उपवास पर रहीं।
आशा कार्यकत्री यूनियन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी की अगुवाई में दुगड्डा विकासखंड और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत आशा कार्यकत्रियां शुक्रवार को कोटद्वार तहसील में एकत्र हुईं। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि आशा कार्यकत्रियां लंबे समय से प्रदेश सरकार से अपनी मांगों के निस्तारण की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे उनमें रोष है। उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक की प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान करने, अन्य कर्मचारियों की भांति आशा कार्यकत्रियों को बोनस देने, न्यूनतम वेतनमान देने, अतिरिक्त कार्य करने पर धनराशि का भुगतान करने, आशा कार्यकत्रियों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की अवशेष राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, मीना रावत, उषा देवी, कल्पना काला, पीतांबरी देवी, सुमित्रा भट्ट, बसंती रावत, मीना नेगी, मंजू नेगी, नीलम कुकरेती, सीमा शाही, पूनम डोभाल, गोदांबरी देवी, लक्ष्मी गुसाईं, सरोज जदली, विमला जोशी, ज्योति देवी, ममता देवी, कुसुम देवी, सुनीता देवी, विनीता काला, अनीता देवी, धनेश्वरी, संगीता रावत, कल्पना बिष्ट, रीता देवी, विजयलक्ष्मी ध्यानी, गीता जदली, ममता डबराल, लक्ष्मी जदली व रेखा देवी समेत कई कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।