फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम बनाकर ग्रामीण जनता से छलावा कर रही है सरकार

नगर निगम बनाकर ग्रामीण जनता से छलावा कर रही है सरकार

Thu, 12 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम बनाकर ग्रामीण जनता से छलावा कर रही है सरकार
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। नागरिक मंच और किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर पार्टी के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पार्टी के संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने 13 नवंबर तक सरकार द्वारा नगर निगम को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से 35 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई नहीं करने पर 14 नवंबर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बीना जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने नगर निगम के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनभावनाओं के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम का निर्माण ग्रामीण जनता के साथ छलावा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तो दूर उन्हें टैक्स की मार झेलनी पड़ेगी। नगर पालिका आज तक पालिका क्षेत्र का विकास नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, असीमा रावत, सुनीता डबराल, गुड्डी देवी, मधुरी देवी, ऊषा देवी, शेखरी देवी, ममता रावत, सरला नेगी, नंदन सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, हरीश भदोला, प्रवेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, हरीश द्विवेदी, सुनील सेमवाल, रमेश चंद्र कोठारी, तेजपाल सिंह पटवाल, पीतांबर दत्त बलूनी, प्रदीप कंडवाल, पुष्कर सिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed