{"_id":"59cfd0bf4f1c1bab538b5141","slug":"131506791615-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निंबूचौड़ में एक महीने से नहीं पहुंची रसोई गैस, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निंबूचौड़ में एक महीने से नहीं पहुंची रसोई गैस, लोग परेशान
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर गैस एजेंसी की लापरवाही ग्राम पंचायत निंबूचौड़ के सैकड़ों ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में पिछले एक महीने से रसोई गैस की सप्लाई नहीं होने से लोग गैस की किल्लत से परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी एजेंसी निंबूचौड़ मवाकोट रोड पर गैस सप्लाई नहीं कर रही है। इससे ग्रामीणों के लिए चूल्हा जलाने का संकट पैदा हो गया है।
भाबर क्षेत्र के निंबूचौड़-मवाकोट क्षेत्र में जीएमवीएन की मोटाढाक स्थित भाबर इंडेन गैस एजेंसी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रसोई गैस की आपूर्ति करती है, लेकिन पिछले एक महीने से इस मार्ग पर रसोई गैस का ट्रक नहीं पहुंच रहा है। लोग प्रत्येक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम तक लाइन पर लग रहे हैं और शाम तक गैस का ट्रक नहीं पहुंचने पर मायूस होकर खाली सिलेंडर सिर पर रखकर लौट रहे हैं।
ग्रामीण हरेंद्र सिंह रावत, सुमन सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, प्रयाग दत्त ध्यानी, मातबर सिंह चौहान, कमला देवी ने गैस एजेंसी पर क्षेत्र में गैस सप्लाई नहीं करने का आरोप लगाया। पिछले एक माह से निंबूचौड़-मवाकोट रोड पर गैस की आपूर्ति नहीं की गई है। उन्होंने शीघ्र क्षेत्र में गैस सप्लाई नहीं होने पर खाली गैस सिलेंडरों के साथ चिंबूचौड़ चौराहे पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर, भाबर गैस एजेंसी की प्रभारी प्रबंधक दमयंती नेगी ने बताया कि प्लांट से एलपीजी गैस कम आने के कारण दिक्कत हो रही है। दशहरा की छुट्टी के बाद निंबूचौड़ में गैस की सप्लाई कर दी जाएगी।