{"_id":"59a2eedc4f1c1bc1478b479d","slug":"131503850204-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 रुपये में कैसे बनाएं दो जोड़ी यूनीफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 रुपये में कैसे बनाएं दो जोड़ी यूनीफार्म
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। राजकीय इंटर कालेज बंचूरी में आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में समिति ने शिक्षा विभाग से बच्चों की यूनिफार्म के लिए अतिरिक्त बजट दिए जाने के साथ विद्यालय में अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की की मांग की है।
सीएमसी अध्यक्ष सुषमा देवी और पीटीए अध्यक्ष कमल किशोर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को दो यूनिफार्म के लिए मात्र 400 रुपये दिए जा रहे हैं। इसमें दो यूनिफार्म तथा अन्य सामान नहीं आ सकता है, इसलिए इसको बढ़ाया जाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने विद्यालय में पेयजल की सुविधा नहीं होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि पानी नहीं होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्यालय को परिंदा पंपिंग योजना से पानी देने की मांग की। विद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता अर्थशास्त्र, अंग्रेजी तथा दफ्तरी का पद काफी समय से रिक्त है, जिसका असर उनके बच्चों पर पड़ रहा है। सभी लोगों ने रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया है।
बैठक में प्रभारी प्रधानाचार्य बुद्धि प्रकाश पेटवाल, कविता देवी, पिंकी देवी, रंजना देवी, त्रिलोक चंद, प्यारेलाल बडोला व नेकीराम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।