फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खेतों में पानी नहीं आने से नाराज ग्रामीणों तहसील में किया प्रदर्शन

खेतों में पानी नहीं आने से नाराज ग्रामीणों तहसील में किया प्रदर्शन

Mon, 24 Jul 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खेतों में पानी नहीं आने से नाराज ग्रामीणों तहसील में किया प्रदर्शन
कोटद्वार (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत बलभद्रपुर के रतनपुर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने और सिंचाई गूल में घरों की गंदगी बहाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील में सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने खेतों में धान की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य बलभद्रपुर के नेतृत्व में रतनपुर के ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के विरोध में नारेबाजी की और पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रविंद्र बिष्ट ने सिंचाई विभाग पर अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते दाई खोह नहर की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। बरसात में गूल सूखी हुई हैं। लोग घरों की गंदगी भी गूलों में छोड़ रहे हैं। इस कारण खेतों में गंदगी भरी हुई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मदन सिंह रावत, जुप्पल सिंह भंडारी, संतोष भारद्वाज,क खुशहालमणी मैंदोला, हरेंद्र सिंह बिष्ट, उदय सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह असवाल, त्रिलोक सिंह गुसाईं, मोहन सिंह नेगी, उर्मिला भारद्वाज, कांता देेवी, नरेंद्र सिंह रावत, धर्मपाल सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, जनार्दन भारद्वाज, भारत सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed