{"_id":"577d3df24f1c1b6e697fbc5b","slug":"13-workers-were-absent-in-surprise-inspections","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में 13 कर्मी अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में 13 कर्मी अनुपस्थित मिले
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम पीएल शाह ने बुधवार को विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला मुख्यालय के चार विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक जिला स्तरीय अधिकारी समेत छह तृतीय श्रेणी व सात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
एसडीएम शाह ने कलेक्ट्रेट परिसर से औचक निरीक्षण की शुरुआत की। जिलाधिकारी कार्यालय से एक तृतीय श्रेणी व चार चतुर्थ श्रेणी कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय से जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी, चार तृतीय श्रेणी, दो चतुर्थ श्रेणी, विशेष भूमि अध्यापित कार्यालय से एक तृतीय श्रेणी, तहसील कार्यालय से एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति पत्र जिलाधिकारी को भेज दिया है।
विज्ञापन