पालिका ने बांटे 13 स्वर्ण पदक और दो रजत प्लेट पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दस दिवसीय पौराणिक बैकुंठ चतुर्दशी मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन पालिका प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, मेधावी छात्रों, राज्य आंदोलनकारियों और पूर्व पालिका अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। सोमवार रात्रि को मेले के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर विनोद चमोली ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। यहां के पौराणिक मेलों से ही राज्य की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर का बैकुंठ चतुर्दशी मेला पूरे विश्व में अलग पहचान रखता है। पुरस्कारों के तहत पालिका प्रशासन ने 13 स्वर्ण पदक और दो रजत प्लेट वितरित की। सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी जिलाधिकारी स्वर्ण पदक बाजार चौकी प्रभारी एसआई रफत अली को दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सभासद का स्वर्ण पदक गीता शुक्ला, सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मी जयप्रकाश, सर्वश्रेष्ठ मेला प्रभारी मनोज त्यागी, सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र (इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 उत्तराखंड बोर्ड) राहुल कोटनाला, सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट, सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र (इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 सीबीएसई व आईसीएससी बोर्ड) आकाश रावत, सेंट थेरेसास स्कूल श्रीनगर, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अर्जुन चौहान चिल्ड्रन एकेडमी श्रीनगर, सर्वश्रेष्ठ श्रीनगर स्टार नाइट कलाकार (गायन) विवेक नौटियाल, सर्वश्रेष्ठ श्रीनगर स्टार नाइट कलाकार (डांस) अभिषेक, सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामूहिक परेड सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल श्रीनगर को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट स्वर्ण पदक की धनराशि पांच कैडेटों गौरव चौधरी, आशीष रौथाण, योगेंद्र मेहता, कृष्णानंद और शुभम पटवाल को वितरित की गई। जिलाधिकारी रजत प्लेट पुरस्कार के तहत श्रेष्ठ पुलिस अधिकारी का पुरस्कार एसआई अनिरुद्ध कोटियाल व श्रेष्ठ सफाई कर्मी का पुरस्कार दीपक कुमार को दिया गया। मेले में पहली बार राज्य आंदोलनकारियों व पूर्व पालिका अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने मेले के सफल संचालन में सहयोग के लिए सभी शहर वासियों, स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में मेले को और भव्य रूप दिया जाएगा।
आपदा में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के समापन अवसर पर पुलिसकर्मी आनंद को भी सम्मानित किया गया। आनंद को आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण निभाने के लिए मेयर विनोद चमोली ने शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया।