फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   13.73 cr due on consumer

जल संस्थान का उपभोक्ताओं पर 13.73 करोड़ बकाया

Sat, 27 Feb 2016 09:25 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sat, 27 Feb 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के पांच पर्वतीय जिलों में जल  संस्थान का उपभोक्ताओं पर पानी के बिलों का 13.73 करोड़ बकाया है। इस राशि को वसूलने के लिए संस्थान इन दिनों विशेष अभियान चला रहा है। सभी डिविजनों को पांच हजार से अधिक और उससे कम बकायादारों की अलग-अलग सूची बनाने के  निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के पांच पर्वतीय जिलों में कई उपभोक्ता पानी के बिलों का भुगतान नहीं कर पाए हैं। इनमें कई  सरकारी विभाग भी शामिल हैं। जल संस्थान के अनुसार इन पांच जिलों में  उपभोक्ताओं पर 13.73 करोड़ का बकाया  है। इस राशि को वसूलना जल संस्थान के लिए चुनौती बना हुआ है। मंडल के पर्वतीय  जिलों में उपभोक्ताओं पर सर्वाधिक बकाया 3.91 करोड़ पौड़ी जिले में है।  इसके अलावा चमोली जिले में 2.02 करोड़, रुद्रप्रयाग में 1.56 करोड़, टिहरी  में 3.39, उत्तरकाशी में 2.83 करोड़ का बकाया है।
विज्ञापन


इस राशि को वसूलने के लिए संस्थान की ओर से अब विशेष  अभियान चलाया जा रहा है। जल संस्थान के प्रभारी महाप्रबंधक एसएस मेवाड़ ने बताया कि बकाया राशि जमा करने में उपभोक्ताओं को दिक्कतें न हो इसके लिए अवकाश के दिन भी कार्यालयों में जमा काउंटर खुले रखने के निर्देशित किया गया है। अधिकारियों  के अनुसार 25 मार्च तक बकाया राशि जमा न करने वालों के कनेक्शन काटने की  भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed