फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों का एकीकरण न करने पर भड़के शिक्षक

उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों का एकीकरण न करने पर भड़के शिक्षक

Sun, 05 May 2019 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों का एकीकरण न करने पर भड़के शिक्षक
कोटाद्वार। राजकीय शिक्षक संघ ने उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों का एकीकरण न करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से दोनों विद्यालयों को एक साथ संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत और जिलामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही कई विद्यालयों के बच्चों पर भारी पड़ रही है। कहा कि शासन स्तर से प्रदेश की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत कई जूनियर हाईस्कूूलों का उच्चीकरण किया गया। जिसमें दोनों विद्यालयों को एक साथ संचालित किया जाना था, लेकिन, विभागीय आदेशों की अनदेखी कर एक कैंपस में दो विद्यालयों को एक साथ संचालित नहीं किया जा रहा है। विभाग की ओर से कई बार दोनों विद्यालयों को एक साथ संचालित करने के प्रयास किए गए, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। उच्चीकृत हाईस्कूल में मानक के अनुसार छात्र संख्या कम होने से अधिकांश विद्यालयों को बंद कर समीप के विद्यालयों में समायोजित कर दिया गया है। विद्यालय बंद होने से छात्रों को कई किमी की दूरी पैदल चलकर दूसरे विद्यालयों जाना पड़ रहा है। जिससे अभिभावक भी अपने पाल्यों के भविष्य को लेकर चिंतित है। संगठन ने शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग से समायोजित छात्रों व शिक्षकों को मूल विद्यालय में वापस कर दोनों विद्यालयों को एक साथ संचालित करनेे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed