फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कुंभीचौड़ में भूमि कारोबारियों ने की वृद्ध और उसकी पुत्रवधू से मारपीट

कुंभीचौड़ में भूमि कारोबारियों ने की वृद्ध और उसकी पुत्रवधू से मारपीट

Thu, 11 Apr 2019 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कुंभीचौड़ में भूमि कारोबारियों ने की वृद्ध और उसकी पुत्रवधू से मारपीट
कोटद्वार। सनेह पट्टी के वार्ड नंबर-2 कुंभीचौड़ में जमीन के कब्जे को लेकर भूमि कारोबारियों ने एक वृद्ध और उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भूमि कारोबारी उनकी भूमि को कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व भी भूमि कारोबारी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-2 कुंभीचौड़ निवासी निविता देवी ने एसएसपी पौड़ी को भेजे शिकायतीपत्र में कहा कि नौ अप्रैल को दोपहर साढ़े बारह बजे उसके ससुर खेतों में बंदर भगा रहे थे, जबकि वह पास के खेत में घास काट रही थी। इतने में चार भूमि कारोबारी उनके खेत में पहुंचे और उसके ससुर के हाथ से डंडा छीनने लगे। ससुर के चिल्लाने पर वह मौके पर पहुंची और उसने भूमि कारोबारियों से अपने ससुर को छुड़वाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके बाल और गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके ससुर से डंडा छीनकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की। भूमि कारोबारियों ने उन्हें धमकी दी कि वे जमीन छोड़ दें, वरना उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इससे पूर्व भी भूमि कारोबारी उनके साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं। पत्र में कहा गया कि इस मामले में पूर्व में भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने एनसीआर काटकर खानापूर्ति कर दी। बहुउद्देशीय सहकारी समिति सुखरो के अध्यक्ष जगमोहन सेमवाल ने काश्तकार के साथ मारपीट और उनकी जमीन कब्जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए एसएसपी पौड़ी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed