फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   समिति से अलग जीप-टैक्सियों का संचालन नहीं होने देंगे

समिति से अलग जीप-टैक्सियों का संचालन नहीं होने देंगे

Fri, 14 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
समिति से अलग जीप-टैक्सियों का संचालन नहीं होने देंगे
कोटद्वार। गढ़वाल जीप टैक्सी समिति कोटद्वार ने समिति से एसडीएम से दूसरी जीप टैक्सियों को मार्ग पर चलने की अनुमति नहीं देने की मांग की है। समिति की ओर से इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। कहा कि 30-35 जीप टैक्सियां समिति का मासिक शुल्क नहीं देकर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत, उपाध्यक्ष मनोज पटवाल, सचिव मेहरबान सिंह चौहन ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि समिति की ओर से वर्तमान में 392 जीप-टैक्सी का संचालन पूरी व्यवस्था के साथ हो रहा है। समिति प्रशासन द्वारा तय किए गए स्थानों मोटर नगर, गाड़ीपड़ाव, पटेल मार्ग, गुरू नानक वैडिंग प्वाइंट और एसबीआई बैंक के आगे से संचालित की जाती है। 30-35 जीप-टैक्सी जो डग्गामार तरीके से वर्तमान में समिति का मासिक शुल्क नहीं देकर चल रही है, वे अव्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है। समिति ने उनके नियमों के विपरीत चलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed