{"_id":"5be85670bdec22699357913f","slug":"121541953136-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितेश, मानसी, विजय और ऐश्वर्या ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितेश, मानसी, विजय और ऐश्वर्या ने मारी बाजी
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रफुल्ल हाउस को चैंपियन घोषित किया गया। समापन में विभिन्न हाउसों की मार्चपास्ट सलामी के बाद मुख्य अतिथि कुंवर अजीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
बीईएल रोड स्थित संस्थान के खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। छात्र वर्ग की पांच किमी दौड़ में नितेश सिंह बिष्ट ने प्रथम, नवीन सिंह ने द्वितीय और विवेक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की तीन किमी दौड़ में मानसी रावत ने पहला, नेहा रौतेला ने दूसरा और ऐश्वर्या नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में विजय बाबू और ऐश्वर्या नेगी ने बाजी मारी। ओवरऑल चैंपियनशिप में 351 अंक प्राप्त कर प्रफुल्ल हाउस को चैंपियन घोषित किया गया। 336 अंक प्राप्त कर अर्जुन हाउस दूसरे और 236 अंकों के साथ गोपाल हाउस तीसरे स्थान पर रहा। विजय बाबू को मोस्ट वेल्यूएवल प्लेयर और यस कर्णवाल को मोस्ट ऐडोरेबल प्लेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी, एमडी बीएस नेगी, डायरेक्टर कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि), अजयराज नेगी व प्रधानाचार्य विमल कुमार आदि मौजूद थे।