फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बरसात में कहर बनकर टूटता है पनियाली गदेरा, लोग मायूस

बरसात में कहर बनकर टूटता है पनियाली गदेरा, लोग मायूस

Tue, 30 Oct 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
बरसात में कहर बनकर टूटता है पनियाली गदेरा, लोग मायूस
कोटद्वार। नव सृजित नगर निगम के वार्ड नंबर नौ के लिए पनियाली गदेरा परेशानी का सबब बना हुआ है। गदेरे के किनारे बसे इस वार्ड की सभी कालोनियों में प्रत्येक बरसात में गदेरे का उफान कहर बनकर टूटता है। लोग वर्षों से पनियाली गदेरे में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

नव सृजित वार्ड नंबर नौ नगर निगम बनने से पूर्व ग्राम पंचायत काशीरामपुर का हिस्सा था। अब इसमें कंडारी कालोनी, जानकीनगर, उमेश नगर, भवानी इन्कलेव, सूर्य नगर, शिवालिक नगर, सजवाण कालोनी, भोला दत्त विहार, प्रतापनगर, देवीनगर व अमर कालोनी को जोड़ा गया है। यहां की आबादी 3800 के करीब है। इसमें 1089 महिला वोटर और 1044 पुरुष वोटर हैं। कुल 2133 वोटरों वाले इस वार्ड की एकमात्र समस्या पनियाली गदेरा है। प्रत्येक बरसात में जलभराव से लोग परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किए जाने के कारण लोग उनसे खफा हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, राजेश्वरी देवी व रेनू काला ने जनप्रतिनिधियों पर उनकी समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बरसात में पनियाली गदेेरे का पानी उनके घरों में घुस जाता है, जिसके कारण उन्हें अनेक नुकसान उठाना पड़ता है। कहा कि उनकी एक मात्र समस्या का समाधान कराने वाले सक्षम प्रत्याशी को वे इस बार वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed