{"_id":"5bb397a0867a5570e735c319","slug":"121538496416-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भड़के लोग, प्रदर्शन
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर ग्रामीणों, व्यापारियों और नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बस अड्डे पर एकत्र होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ ही धरना भी दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि सतपुली मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का गृह क्षेत्र है और स्वास्थ्य विभाग भी सीएम खुद ही संभाले हुए हैं। इसके बाद भी सीएम के गृह क्षेत्र के संयुक्त चिकित्सालय की दशा दयनीय बनी है। कहा कि सतपुली पौड़ी जनपद का केंद्र स्थल है। यहां पर जिले के हर क्षेत्र के लोग बाजार, बैंक, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आवाजाही करते हैं। कहा कि जब मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है, तो राज्य के अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा सहज की लगाया जा सकता है। प्रदर्शन के बाद तहसील परिसर में ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चिकित्सालय में तैनात सर्जन डा. बीपी मौर्य को मेडिकल कैंपों में न भेजने, अस्पताल में पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष थामेश्वर कुकरेती, कांग्रेस युवा मोर्चा के चौबट्टाखाल विधान सभा अध्यक्ष रोहन नेगी, महिपाल सिंह, विकास रावत, विनोद चौहान, बिजेंद्र सिंह, मनीष खुगशाल, रामानंद मित्तल, दीपक शर्मा आदि शामिल थे।