{"_id":"5b97f33c867a557fe732b295","slug":"121536684860-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी, कई संगठनों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी, कई संगठनों ने दिया समर्थन
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। भाबर के सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के करीब तीन सौ श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार और वेतन विसंगति का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को श्रमिकों का कार्यबहिष्कार जारी रहा। उनको समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुुंचे।
मंगलवार को भी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कार्य बहिष्कार जारी रखा। मंगलवार को श्रम बोर्ड के प्रशासक विपिन कोटनाला, शशिबाला केष्टवाल, सुरेश नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश मेहरा, लीला कर्णवाल, उमा नेगी व अभाविप के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और मांगों को जायज बताते हुए उनको समर्थन दिया। कार्य बहिष्कार करने वाले श्रमिकों में विक्रम सिंह, आलोक सिंह, चंद्र पाल, गबर सिंह, पंकज नेगी, खेम सिंह, प्रदीप असवाल, रमेश सिंह, तेजपाल सिंह, कंचन मेहरा, नीलम चौधरी, मधुबाला, शिवानी रावत, आशा चौहान व किरण जखमोला आदि मौजूद रहे।
-फोटो