{"_id":"5b9160ae867a557fed5e8617","slug":"121536254126-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों ने मांगे पूरी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों ने मांगे पूरी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के सिडकुल सिगड्डी स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के करीब 250 श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन को मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रबंधन की मनमानी और श्रमिकों के शोषण के खिलाफ अभाविप भी श्रमिकों के समर्थन में आ गई है।
बृहस्पतिवार को सिडकुल सिगड्डी स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स कंपनी में श्रमिकों ने दूसरे दिन भी फैक्ट्री प्रबंधन की मनमानी और शोषण के खिलाफ धरना देते हुए प्रदर्शन जारी रखा। श्रमिक विजय सिंह, पंकज राणा, जय किशन, सुमित राणा, मनीष नेगी, जितेंद्र सिंह, सुनील सिंह रावत, विपुल कुमार, मधुबाला, रीता सैनी, सुनीता, प्रियंका, रजनी, सुषमा का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन पूरी तरह से श्रमिकों का शोषण करते हुए मनमानी पर उतर गया है। श्रमिकों के आपत्ति करने पर उन्हें कंपनी ने निकालने की धमकी दी जाती है। श्रमिकों ने प्रबंधन से ओवर टाइम देने, वेतन समय पर देने, चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करने, वेतन वृद्धि करने और कर्मचारी और श्रमिकों में भेदभाव न करने की मांग की है। अभाविप के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौटियाल ने प्रशासन से श्रमिकों की मांगों को शीघ्र पूरा करवाने की अपील की है। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन ने मेन गेट पर नोटिस चस्पा कर श्रमिकों को नो वर्क-नो पे की शर्त पर कार्य पर लौटने की बात कही है।