{"_id":"5b65da564f1c1b8d3e8b51b4","slug":"121533401686-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथाणा के क्यार्क गांव में हाथी के हमले में वृद्ध घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथाणा के क्यार्क गांव में हाथी के हमले में वृद्ध घायल, भर्ती
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत मथाणा के राजस्व ग्राम क्यार्क में हाथी के हमले में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शुक्रवार देर शाम राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
रेंज अधिकारी आरपी पंत ने बताया कि राजस्व ग्राम क्यार्क निवासी अमर सिंह रावत (67) पुत्र गोपाल सिंह शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे धान के खेत की सिंचाई को जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हाथी आ धमका। हाथी वृद्ध को उठा लिया, वह उनका पटकने वाला ही था कि तभी वे छिटककर झाड़ियों में गिर गए। कुछ देर रुकने के बाद हाथी वहां से चला गया। अमर सिंह की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। रेंजर पंत ने संबंधित फॉरेस्ट गार्ड से घटनाक्रम की रिपोर्ट भेजने को कहा।