फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कोटद्वार नगर निगम को नए ट्रंचिंग ग्राउंड की दरकार

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कोटद्वार नगर निगम को नए ट्रंचिंग ग्राउंड की दरकार

Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कोटद्वार नगर निगम को नए ट्रंचिंग ग्राउंड की दरकार
कोटद्वार। नैनीताल हाईकोर्ट के सभी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने के आदेश से नगर निगम प्रशासन पसोपेश में है। निगम की दिक्कत यह है कि उसके पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए संसाधन और उपकरण तो पर्याप्त हैं, लेकिन झूलाबस्ती का पुराना ट्रंचिंग ग्राउंड छोटा पड़ रहा है। इसके कारण नगर निगम को नए ट्रंचिंग ग्राउंड की दरकार है। निगम की ओर से मालन नदी के किनारे हल्दूखाता में वन विभाग से एक हेक्टेयर वन भूमि मांगी गई है।
विज्ञापन

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र की 1,35000 की आबादी से रोजाना करीब 30 टन कचरा एकत्र किया जाता है, जिसके निस्तारण के लिए नगर निगम के पास पर्याप्त स्थान नहीं है। खोह नदी के पास ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए मात्र आधा हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है, जिसमें कूड़े के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा है। निगम की ओर से वन विभाग से एक हेक्टेयर भूमि के लिए प्रस्ताव लंबित चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी का कहना है कि निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड में जैविक कचरे से खाद बनाने के लिए ब्रह्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए 40 पिटों का निर्माण किया है। इसमें केंचुए जैविक कचरे से खाद बना रहे हैं। वहीं, प्लास्टिक कचरा निस्तारण के लिए एक कंपैक्ट मशीन को लगाया गया है। इसमें प्लास्टिक कचरे से प्लास्टिक की सिली बनाई जा रही है। पर्याप्त स्थान न होने के कारण इसमें दिक्कत हो रही है, जिसके लिए नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। वन विभाग से भूमि हस्तांतरित होने के बाद बड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जाएगा, जिससे कूड़े के निस्तारण की समस्या का समाधान हो सकेगा।

फोटो समाचार-
झूलाबस्ती स्थित पुराना ट्रंचिंग ग्राउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed