फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रोड़वेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आठ जुलाई से

रोड़वेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आठ जुलाई से

Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रोड़वेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आठ जुलाई से

विज्ञापन
कोटद्वार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अपनी नौ सूत्री मांगों के निराकरण के लिए आंदोलन के प्रथम चरण में आठ जुलाई से सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेगा।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दोनों शाखाओं के कर्मचारियों की मंगलवार को कोटद्वार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय प्रतिनिधि राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मांगों को लेकर निगम प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ताएं हुईं। प्रत्येक बार निगम की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि वित्त नियंत्रक व परिवहन निगम ने अगस्त 2016 में संगठन को आश्वस्त किया था कि मार्च से कर्मचारियों को वेतन माह के प्रथम सप्ताह में मिल जाएगा, लेकिन दो वर्ष के अंतराल के बाद भी वेतन का समयबद्ध भुगतान नहीं हो रहा है और न ही निगम की आर्थिकी सुधारने के लिए ठोस नीति ही बनाई जा रही है। इतना ही नहीं, नई बसों को निगम के बेड़े में शामिल भी नहीं किया गया। संगठन की प्रमुख मांगों में कर्मियों को वेतन का भुगतान माह के प्रथम सप्ताह में करने, निगम मुख्यालय में हुए समझौते को अविलंब लागू करने, आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन देने, 21 जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने, सेवानिवृत्त कर्मियों का भुगतान एवं कार्यरत कर्मियों के एरियर का भुगतान अविलंब करने, मृत आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, नई बसों का बेड़ा परिवहन निगम में शामिल करना आदि शामिल है। बैठक में आनंद सिंह, जितेंद्र रावत, राम प्रकाश शर्मा, सुधीर कुमार, चतर सेन, हर्ष मोहन, पुष्कर सिंह, सुशील कुमार, राजीव सक्सेना, मनवर सिंह व संजीव बिष्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed