{"_id":"5aff08ed4f1c1bce408b665c","slug":"121526663405-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बच्चों के लिए पाठ योजना बनाना सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बच्चों के लिए पाठ योजना बनाना सीखा
Updated Fri, 18 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में चल रही डीएलएड की कार्यशाला के छठवें दिन अप्रशिक्षित शिक्षकों को बच्चों के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण करना सिखाया गया, जिसमें शिक्षकों ने बच्चों के लिए पाठ योजना बनाना, बच्चों का पोर्टफोलियो तैयार करना और टीएलएम आदि बनाना सीखा।
जीआईसी कोटद्वार में आयोजित डीएलएड कार्यशाला में 17 स्कूल के लगभग 91 अप्रशिक्षित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जीआईसी कोटद्वार के प्रधानाचार्य जगमोहन रावत ने शिक्षकों को डीएलएड के आयामों और विभिन्न प्रकरणों को समझाया। कार्यशाला में संतोष सिंह नेगी, कुलदीप मेंदोला, सादर सिंह रावत, दीपक नौटियाल, मनमोहन रौतेला मौजूद रहे।