{"_id":"5ac266ec4f1c1b1a6a8b4f8e","slug":"121522689772-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विरोध में महिलाओं ने कोतवाली में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विरोध में महिलाओं ने कोतवाली में काटा हंगामा
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रविवार रात लालपानी गांव के एक युवक पर चार युवकों द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में महिलाओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देते हुए मारपीट के आरोपी युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। देर रात तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने रतनपुर के चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लालपानी निवासी सौरभ बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह इन दिनों कोटद्वार में होने वाली सेना की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह सुबह शाम सड़क पर दौड़ लगाता है। बताया कि शनिवार को उसके लिए रतनपुर के युवकों का फोन आया। वे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। अभद्रता का विरोध करने पर वे फोन पर ही गाली गलौच करने लगे। रविवार देर शाम वह लालपानी सड़क पर दौड़ लगाकर अपने घर लौट रहा था। तभी गूलर पुल के पास रतनपुर के चारों युवकों ने उसे घेर दिया और मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके पीठ और मुंह पर चोट आ गई। इतने में बाजार में लालपानी जा रहा बाइक सवार दोस्त मौके पर पहुंच गया। उसने मारपीट का विरोध किया और उसे बाइक में बैठाकर घर ले आया। उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इससे परिजन मोहल्ले के लोगों को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
उधर, एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि सौरभ बिष्ट द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर रतपुर निवासी पंकज थापा, शुभम ढौंडियाल, प्रिंस और अमन क्षेत्री के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।