{"_id":"5a85bd554f1c1b5e028b5857","slug":"121518714197-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हटी स्टेशन रोड से ठेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हटी स्टेशन रोड से ठेलियां
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। स्टेशन रोड पर अवैध रूप से लगी ठेलियों को हटाने के डीएम के निर्देश के बावजूद सड़क पर बेधड़क सजी ठेलियां सड़क जाम का कारण बनी हुई हैं। डीएम के निर्देश को पुलिस प्रशासन गंभीरता के साथ नहीं ले रहा है, जिसके चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
10 फरवरी को डीएम सुशील कुमार ने कोटद्वार के लालबत्ती चौराहे का निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन रोड पर लगी रेहड़ी ठेलियों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुधारने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण ठेली वाले डीएम के निर्देश को ठेंगा दिखा रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन रोड से जीएमओयू, कोटद्वार रोडवेज डिपो और यूपी रोडवेज की बसों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क पर लगी पुलिस चौकी से देवी रोड चौराहे तक ठेलियों के चलते हमेशा जाम की स्थित बनी रहती है। ठेलियों के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। इसके कारण हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। नगर निगम भी गोखले मार्ग पर अतिक्रमण हटाती है, लेकिन निगम के अधिकारियों की नजर भी स्टेशन रोड पर सजी ठेलियों पर नहीं जाती है। इसके कारण पुलिस और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
उधर, उपजिलाधिकारी राकेश तिवरी ने बताया कि ठेलियों को हटाने के लिए पुलिस और नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
-फोटो