{"_id":"5a75ed094f1c1bd34b8b697f","slug":"121517677833-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते से डाक्टर गायब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते से डाक्टर गायब, मरीज परेशान
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर। ब्लाक के भृगुखाल स्थित राज्य एलोपैथिक चिकित्सालय में डाक्टरों के गायब होने से आसपास के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर प्रशांत बडोनी ने आरोप लगाया कि एलोपैथिक चिकित्सालय भृगुखाल में एक सप्ताह से कोई भी डाक्टर नहीं आ रहा है, जबकि अस्पताल में वर्तमान में दो महिला डाक्टरों की तैनात हैं। दोनों ही डाक्टरों के अस्पताल नहीं आने से कस्याली, बिस्सी, चौपड़ा, खोबरा, थनूर, बोरगांव, जयहरी, बघेलगांव, तुन्ना, निषणी, ऐरोली, ग्वाडी, बड्यूण, कोलसी, कांडी समेत आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बडोनी ने कहा कि चिकित्सालय में दवाइयों का संकट है। मरीजों को प्राइवेट मेडिकल स्टोरों पर निर्भर रहना पड़ता है। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि 15 दिन के भीतर अस्पताल में डाक्टरों और दवाइयों की व्यवस्था नहीं हुई तो चिकित्सालय में तालाबंदी की जाएगी।
भृगुखाल एलोपैथिक चिकित्सालय में डाक्टरों के अनुपस्थित होने की जानकारी नहीं है। अगर डाक्टर चिकित्सालय से अनुपस्थित हैं तो जांच की जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डा. रमेश राणा मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी
विज्ञापन
भृगुखाल एलोपैथिक चिकित्सालय में डाक्टरों के अनुपस्थित होने की जानकारी नहीं है। अगर डाक्टर चिकित्सालय से अनुपस्थित हैं तो जांच की जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डा. रमेश राणा मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी
विज्ञापन