फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विकास की घोषणा नहीं होने पर यूकेडी ने फूंका सीएम का पुतला

विकास की घोषणा नहीं होने पर यूकेडी ने फूंका सीएम का पुतला

Tue, 23 Jan 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विकास की घोषणा नहीं होने पर यूकेडी ने फूंका सीएम का पुतला
कोटद्वार। मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम का अध्यादेश वापस नहीं लेने और कोटद्वार के विकास को घोषणा नहीं करने से आक्रोशित उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने मुख्यमंत्री के कण्वाश्रम दौरे को निराशाजनक बताते हुए सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की।
विज्ञापन

यूकेडी के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ता हल्दूखाता पटवारी चौकी में एकत्र हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सीएम का पुतला आग के हवाले किया। डा. कपरवाण ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नगर निगम की अधिसूचना वापस नहीं लेने, कण्वाश्रम के विकास, चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग के निर्माण, कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर हाईवेे के निर्माण और जिला गठन की घोषणा न कर जनभावनाओं की अनदेेखी की है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन पर दल के कार्यकर्ताओं को रोकने की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस ने पार्टी के झंडे और पुतला छीनकर भय का वातावरण बना दिया। सरकार तानाशाही पूूर्ण रवैया अपना कर ग्रामीण जनता की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन, आने वाले समय में भाजपा को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यूकेडी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, पितृशरण जोशी, श्रवण सिंह रावत, शोभा जोशी, वाणी विलास, दर्शन सिंह नेगी, पवन गौड़, नीलम देवी, अनीता देवी, रामेश्वरी देवी, बालम सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, सर्वेंद्र काला, देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed