फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमके हाथी, आधा घंटा जाम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमके हाथी, आधा घंटा जाम

Sun, 21 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमके हाथी, आधा घंटा जाम
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल के लगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों के झुंड ने धमकर करीब आधा घंटे तक मार्ग पर जाम लगा दिया। वन विभाग ने किसी प्रकार हाथियों को जंगल में खदेड़ा। उसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब ग्यारह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पीडब्लूडी गोदाम के पास मोड़ पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा था। तभी खोह नदी में पानी पीने के बाद आठ हाथियों का झुंड मार्ग पर धमक गया। मार्ग पर चल रहे वाहनों ने जैसे ही हाथी को अपने बच्चों सहित सड़क पर आते देखा, उनके होश उड़ गए। उन्होंने जैसे तैसे वाहनों पर ब्रेक मारा। सूचना पर रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल और डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को सड़क से हटाकर हाथी के लिए जंगल जाने का मार्ग खाली कराया। करीब आधा घंटा सड़क के करीब रहने के बाद हाथी अपने बच्चों सहित जंगल की ओर चला गया। हाथियों के जंगल की ओर जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद वन विभाग ने मार्ग यातायात के लिए खोल दिया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed