फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार जिला निर्माण के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

कोटद्वार जिला निर्माण के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार जिला निर्माण के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
कोटद्वार। कोटद्वार को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कोटद्वार जिले के समर्थन में अधिवक्ता तहसील स्थित बार भवन के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने भाजपा पर क्षेत्रीय जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के विधायक ने विधानसभा चुनाव में जीतने के छह माह में कोटद्वार को जिला बनाने का आश्वासन देकर वोट मांगे थे, लेकिन जीतने के बाद वह जनता को दिए गए वायदों को भूल गए।
पूर्व अध्यक्ष पंकज भट्ट ने नैनीताल में हाईकोर्ट के अधिवक्ता के खिलाफ हुए मुकदमे का विरोध किया। कहा कि सरकार द्वारा शीघ्र मुकदमा वापस नहीं लिए जाने पर बार एसोसिएशन आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव इंद्रेश भाटिया, प्रमोद राणा, आनंद कुमार, रश्मि कोठारी जखमोला, दलवीर सिंह चौहान, भीमराज बिष्ट, धीरेंद्र सिंह रावत, विनोद टम्टा, सुनील नेगी, शंकर रावत, सुभाष जोशी, विनोद भट्ट, मुकेश कबटियाल, रतन सिंह नेगी व आलोक रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed