{"_id":"5a2acac74f1c1b74698c0a2c","slug":"121512753863-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती चोरियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती चोरियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार ने नगर में बढ़ती चोरियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस संबंध में परिषद ने उपजिलाधिकारी के जरिए जिलाधिकारी और एसएसपी पौड़ी को पत्र दिया है।
परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल ने कहा कि नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय जनता में भय है। चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कोटद्वार क्षेत्र यूपी की सीमा से सटा होने के कारण चोरों ओर नशे के कारोबारियों का रास्ता बन गया है। कहा कि स्मैक, चरस व गांजा के कारोबारियों की स्कूलों के बाहर गतिविधि बनी रहती हैं, जो बच्चों को नशे का आदी बनाकर उनका भविष्य खराब कर रहे हैं। परिषद ने डीएम और एसएसपी पौड़ी से शीघ्र ही चोरी की घटनाओं और बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सचिव महानंद ध्यानी, कै. मनवर सिंह रावत (रि.), कोषाध्यक्ष बलवान सिंह रावत, कै. सीपी डोबरियाल (रि.) आदि शामिल हैं।