{"_id":"5a2acac54f1c1b4e718b8081","slug":"121512753861-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा में अब एक फोन काल पर सुनी जाएंगी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा में अब एक फोन काल पर सुनी जाएंगी समस्याएं
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। नगर पालिका दुगड्डा से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराने के लिए अब नगर वासियों को दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पालिका अब एक फोन कॉल पर जनता की समस्या सुनेेगी। शुक्रवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला ने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ वेबसाइट का शुभारंभ किया।
वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए पालिकाध्यक्ष दीपक बड़ोला ने कहा कि लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए अब पालिका कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब शिकायतें और समस्याएं एक फोन कॉल पर दर्ज की जा सकेंगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में जल्द ही हाईटेक सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं ताकि नगर की तमाम गतिविधियों पर पालिका प्रशासन की नजर रहे। इस अवसर पर सभासद संजय कंडवाल, कमला देवी, ईओ बीपी भट्ट, वीरेंद्र गोयल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमा जुयाल, जीजीआईसी प्रधानाचार्य डा. मनोरमा ढौंडियाल, राम अवतार गर्ग, संजीव कपूर व चंपा नेगी आदि उपस्थित थे।
-फोटो