{"_id":"5a2acabd4f1c1b97678c0794","slug":"121512753853-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी तट के पर निर्माण कार्य और रास्ता बंद करने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी तट के पर निर्माण कार्य और रास्ता बंद करने से भड़के ग्रामीण
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। दुगड्डा-लैंसडौन मोटर मार्ग पर सिलवाड़ नदी के तट पर निर्माण कार्य होने और एक व्यक्ति द्वारा लोगों के नदी में जाने वाले पारंपरिक रास्ते को बंद करने से क्षेत्रीय ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले को अनदेखी से जोड़ते हुए डीएम से शिकायत की है।
ग्रामीणों ने डीएम को भेजी शिकायत में कहा कि तहसील कोटद्वार और लैंसडौन के अंतर्गत मोटर मार्ग पर नदी के तटीय क्षेत्र और भूस्खलन प्रभावित जोन में एक दशक से भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है। बाहर से आए लोगों ने ग्रामीणों के कृषि भूमि को औने-पौने दाम पर खरीदकर उसमें अट्टालिकाओं का निर्माण कर दिया है। भवन निर्माण के चलते ग्रामीणों के गौचर, पनघट, शमशानघाट को जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। क्षेत्र की सिंचाई योजनाएं भी इससे प्रभावित हो रही हैं। विकासखंड दुगड्डा के ग्राम पंचायत फतेहपुर की ग्राम प्रधान यशोदा देवी, पूर्व प्रधान आनंद सिंह, विद्या दत्त, प्रेम सिंह, सोहन लाल, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, बाली सिंह, जोगी सिंह व नूरूद्दीन ने कहा कि फतेहपुर के निकट लैंसडौन के एक व्यक्ति द्वारा मोटर मार्ग से नदी की ओर जाने वाले आम रास्ते पर गेट का निर्माण कर उसे बंद कर दिया है। इस रास्ते का उपयोग ग्रामीण शमशानघाट, गौघाट, पनघट और ग्रामीण महिलाएं पशुओं के लिए चारापत्ती लाने के लिए करती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध खनन से फतेहपुर गांव को भविष्य में बाढ़ का खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रही अवैध निर्माण को ध्वस्त करने, लोगों के बंद रास्ते को खोलने और अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने की गुहार लगाई है। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
.
फोटो