फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ेलकूद प्रतियोगिता में प्रतभिगियों ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन

ेलकूद प्रतियोगिता में प्रतभिगियों ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन

Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
ेलकूद प्रतियोगिता में प्रतभिगियों ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन
कोटद्वार। युवा कल्याण और शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत महत्व है, इसलिए बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-10 के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुष, 200 मीटर में हर्ष कुमार, 400 मीटर में हर्ष, बालिका वर्ग की 100 मीटर में सपना, 200 मीटर में सुनीता, 400 मीटर में सपना, अंडर-14 के बालक वर्ग की 200, 400 मीटर दौड़ में सुजल रावत, 600 मीटर में पंकज, बालिका वर्ग की 200 मीटर में तनू, 400 मीटर में निधि, 600 में हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीबाल अंडर-14 में लछमपुर ने सिताबपुर, कबड्डी बालिका में लछमपुर ने उर्त्तिच्छा को 34-01 से, सिताबपुर ने कठूडबड़ा को 23-02 से, मोटाढांक ने उमथगांव को 20-4 से, खो-खो अंडर-10 में लछमपुर ने मोटाढांक को, झंडीचौड़ ने सिताबपुर को पराजित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा सुषमा दास, राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट, धीरेंद्र कंडारी, मधुसूदन पंत, विनोद पंत, अनीता बिष्ट, विनोद रावत, पंकज शर्मा, संजीव चंद्र, सिद्धार्थ कोटनाला, सतपाल असवाल व वीरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed