{"_id":"59f758d94f1c1b3c3d8b4605","slug":"121509382361-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी स्कूल के पुरातन छात्रों ने ताजा की पुरानी यादें, शिक्षकों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी स्कूल के पुरातन छात्रों ने ताजा की पुरानी यादें, शिक्षकों से की मुलाकात
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के वर्ष 1998 बैच के पुरातन छात्रों ने देश के कई शहरों से यहां पहुंचकर लैंसडौन नगर और अपने स्कूली दिनों की यादें ताजा की। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के दिनों के संस्मरणों को याद किया।
पुरातन छात्रों ने सोमवार को उस दौरान प्रधानाचार्या रही कुमारी वसुंधरा मायाकोटी और शिक्षिका कुमारी विमला डियुंडी से मुलाकात कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पुराने छात्र देश के कई प्रांतों में सेना और सिविल महकमों में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं। पुरातन छात्रों अजय धस्माना, दिपन रावत, मनोहर कंडारी, धर्मेंद्र पोखरियाल, अरविंद नेगी, दिगंबर रावत, दीपक डबराल, विपिन वर्मा ने बताया कि लैंसडौन अपने आप में विश्व प्रसिद्ध स्थल है। यहां बिताए बचपन के दिन और खासकर आर्मी पब्लिक स्कूल उन्हें जीवनभर याद रहेगा। वे देश के अलग-अलग प्रांतों और विभागों में सेवा जरूर करते हैं, लेकिन लैंसडौन उनकी आत्मा में बसता है।