{"_id":"59eb7d4a4f1c1bc8678b6e8b","slug":"121508605258-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार जिले की घोषणा नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार जिले की घोषणा नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कोटद्वार जिले की घोषणा करने की मांग की।
शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने कोटद्वार जिले के समर्थन में जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार की जनता पौड़ी की विषम भौगोलिक परिस्थितियों से परेशान है। वह वर्षों से कोटद्वार को जिला बनाने की मांग कर रही है, लेकिन राजनीतिक दल उनकी मांग को गंभीरता के साथ नहीं ले रहे हैं। पार्टियां चुुनाव के समय जिला बनाने का आश्वासन देकर वोट मांगती हैं और जीतने के बाद लोगों की परेशानी को भूल जाती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से जिले की शीघ्र घोषणा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत, जीतेंद्र चौहान, प्रमोद राणा, राज विमल रावत, सुनील सिंह नेगी, आनंद कुमार, बृजमोहन नैथानी, विकास कुमार व श्रद्धानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन