फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दूसरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता, प्रदर्शन

दूसरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता, प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता, प्रदर्शन
कोटद्वार। वकील सुशील हत्याकांड का सात दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से भड़के वकीलों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ने हत्याकांड का खुलासा नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने राज्य के दूसरे जिलों और शहरों की बार एसोसिएशन से समर्थन मांगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सभी अधिवक्ता सिमलचौड़ कोर्ट परिसर में एकत्र हुए। एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की। इस मौके पर वकीलों ने कोर्ट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का जल्द खुलासा न होने पर आक्रोश जताया। इस मौके पर बार एसोसिएशन ने राज्य के सभी बार संघों को पत्र भेजकर आंदोलन में सहयोग मांगा। प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष अजय पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, पंकज भट्ट, ध्यान सिंह नेगी, अरविंद वर्मा, जसवीर राणा, शशिकांत बलूनी, अनिल खंतवाल, अरविंद चौधरी, दीप्ति नेेगी, योजना शर्मा, प्रमोद राणा, सुनील खत्री, बृजमोहन चौहान, जितेंद्र रावत, कैलाश कुमार, मुकेश टम्टा, सुनीता थापा, विकास कुमार समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे। अध्यक्ष अजय पंत ने बताया कि पुलिस की ओर से वकील हत्याकांड में मंगलवार तक की प्रगति के साथ ही मामले की तेजी से जांच चलने की बात बताई है।
विज्ञापन

.
नामजद आरोपियों का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड में चौतरफा बढ़ते दबाव में जहां पुलिस ने जांच टीमों की संख्या बढ़ा दी है, वहीं मंगलवार को पुलिस की ओर से सीजेएम कोर्ट में नामजद पांच आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही पुलिस पांचों आरोपियों को दिल्ली में सीबीआई लैब ले जाएगी। जहां उन्हें लाई डिटेक्टर टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि वकील हत्याकांड में पुलिस तेजी से विवेचना कर रही है। सर्विलांस टीम के साथ ही कालागढ़, पौड़ी समेत कई थानों के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed