फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरश तू जल्दी आ..

गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरश तू जल्दी आ..

Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरश तू जल्दी आ..
लैंसडौन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर तीन दिन पहले गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित कर तीन दिन तक गणेश महोत्सव मनाया गया। सिद्धि विनायक सेवा समिति तथा कालेश्वर सेवा संघ के तत्वावधान में तीन दिन चले गणेश महोत्सव मेें धार्मिक कार्यक्रम भजनों की प्रस्तुतियों से नगर का माहौल रंगा रहा। इस मौके पर विधायक दिलीप रावत व ज्योति रौतला ने भी शिरकत की। महोत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को धर्मशाला में स्थापित की गई श्रीगणेश भगवान की मूर्ति को पूरे विधि विधान के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने व्यास चट्टी में प्रवाहित कर दिया। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों की धुनों में नाचकर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों से पूरा नगर का माहौल गूंज उठा। बप्पा से अगले बरस मिलने का वादा कर प्रतिमा को नदी में प्रवाहित कर दिया गया। इस मौके पर राजेश्वर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, राजेश शाह, संदीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनूप कन्नौजिया व रोशन शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed