{"_id":"5991d0f34f1c1b555f8b45ec","slug":"121502728435-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरे देश भक्ति के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरे देश भक्ति के भाव
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) की सामुदायिक केंद्र समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के कर्मचारियों के कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों ने रंगों के माध्यम से देश भक्ति की भावना प्रदर्शित की। प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को बीईएल सामुदायिक भवन में आयोजित प्रतियोगिता को संस्था अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को बच्चों के लिए आवश्यक बताया। कहा इससे बच्चों में देश भक्ति की भावनाएं जागृत होती हैं। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय पशु-पक्षी और राष्ट्रीय धरोहर विषय पर चित्र अंकित किए। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर कक्षा नर्सरी से कक्षा एक के ग्रुप में सामर्थ कुमार ने प्रथम, मानस कोरंगा ने द्वितीय, शिखर को तृतीय और अंश प्रजापति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा एक से पांच के ग्रुप में पार्थवी रावत, स्वाति, समृद्धि, रितिषा, कक्षा छह से आठ के ग्रुप में मयंक, प्रीति, अश्रित अग्रवाल, रिदिमा, कक्षा नौ से 12 वर्ग में महिमा खत्री, वैष्णवी गुप्ता, अदिति गुसाईं और कनक को पहला, दूसरा, तीसरा और सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर संस्था सचिव प्रदीप बडोला, उत्तम सिंह, अशोक शर्मा, जगमोहन रावत, उर्मिला ग्रेवाल, सोहन मैंदोला, पंकज व संदीप आदि मौजूद थे।
-फोटो