{"_id":"6aef05044f44627905067933","slug":"12-pedestrians-injured-in-dog-and-monkey-attacks-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127921-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कुत्तों और बंदरों के हमलों में 12 राहगीर हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कुत्तों और बंदरों के हमलों में 12 राहगीर हुए घायल
Sat, 07 Nov 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और इंजेक्शन कक्ष में पहुंचते रहे घायल
कोटद्वार। त्योहार पर भी शहर में कई जगह लावारिस कुत्तों की दहशत है। एक ही दिन में 12 से ज्यादा लोगों को कुत्तों और बंदरों ने घायल किया। कौड़िया क्षेत्र में एक कुत्ते के हमले एक राहगीर की जान बमुश्किल बची।
शनिवार को राजकीय बेस अस्पताल अवकाश के चलते बंद रहा। आपातकालीन वार्ड खुला रहा। आकस्मिक चिकित्सीय सेवाओं के लिए आने वाले मरीजों के साथ ही लावारिस कुत्तों के हमले में घायल लोग भी पहुंचते रहे। शनिवार दोपहर तक दर्जनभर घायल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कौड़िया निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वे कौड़िया में ही एक सार्वजनिक जगह पर खड़े थे।
अचानक आए एक लावारिस कुत्ते ने उन पर बर्बर तरीके से हमला कर घायल कर दिया। अन्य राहगीरों की मदद से बमुश्किल उनकी जान बची। शनिवार दोपहर तक कुत्तों के काटने से घायल सात, बिल्लियों के काटने से घायल चार एवं बंदर के हमले में घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर एंटी-रैबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
वहीं, दीपावली पर्व पर बाजारों में खासी भीड़भाड़ के बावजूद गोवंश के झुंड सड़कों पर मंडराते नजर आए। हालांकि राहगीरों को इससे काफी परेशानी तो हुई, लेकिन गनीमत रही कि शोरगुल और भीड़ के बीच यह पशु उत्पाती नहीं हुए। दीपावली पर्व से पहले भी इन गोवंश को बाजार के आसपास से हटाकर उचित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया।