फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   12 new rooms will be built in GIC, Rs 1.03 crore approved

Kotdwar News: जीआईसी में बनेंगे 12 नए कक्ष, 1.03 करोड़ मंजूर

Tue, 02 Apr 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 02 Apr 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
12 new rooms will be built in GIC, Rs 1.03 crore approved
50 छात्रों के लिए छात्रावास के निर्माण की कवायद शुरू
विज्ञापन

दुगड्डा। ब्लॉक के एकमात्र कलस्टर विद्यालय जीआईसी दुगड्डा में मूलभूत सुविधाएं जुटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत विद्यालय में 12 नए कक्ष बनाए जाएंगे। शासन की ओर से कक्षाओं के निर्माण के लिए 1.03 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्यदायी संस्था उप प्रबंधक (तकनीकी) उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, देहरादून को बनाया गया है। साथ ही विद्यालय में 50 छात्रों के रहने के लिए छात्रावास का निर्माण भी प्रस्तावित है।
प्रदेश सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आसपास के कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का विलय कर एक कलस्टर विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया। योजना के तहत सरकार ने प्रदेश भर में 100 विद्यालयों का चयन कलस्टर विद्यालय के रूप में किया है। इसमें जीआईसी दुगड्डा भी शामिल है।
विज्ञापन

कलस्टर विद्यालय में मानक के अनुरूप 35 कक्ष होने अनिवार्य हैं। वर्तमान में इस विद्यालय में 23 कक्ष ही हैं। 12 अन्य कमरों के निर्माण के लिए शासन की ओर से बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा विद्यालय में 50 विद्यार्थियों के रहने के लिए छात्रावास का निर्माण भी प्रस्तावित है। पेयजल निर्माण निगम ने छात्रावास के निर्माण के लिए सर्वे कर विद्यालय परिसर में भूमि का चयन कर लिया है। जल्द ही छात्रावास का डिजायन और डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कलस्टर विद्यालय की मान्यता मिलने के बाद सह शिक्षा अभियान के तहत नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में 12 कक्षों के निर्माण के लिए शासन ने 1.03 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। छात्रावास के निर्माण के लिए पेयजल निर्माण निगम ने सर्वेक्षण का कार्य भी पूरा कर लिया है।
-रमेश कुमार कुकरेती, प्रधानाचार्य, जीआईसी दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed