फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   1196.53 hectares of forest burned in Vnagni Board

वनाग्नि में मंडल के 1196.53 हेक्टेयर जंगल जले

Sun, 01 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी।
अमर उजाला, पौड़ी। Updated Sun, 01 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
1196.53 hectares of forest burned in Vnagni Board
जलते जंगल। - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल मंडल में जंगलों में भड़की आग बेकाबू होती जा रही है। मंडल में अब तक आग की चपेट में आने से 1196.53 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जलकर राख हो गई है। इसमें 54.55 हेक्टेयर प्लांटेशन वाला वन क्षेत्र भी शामिल है।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल में अब तक जंगलों में आग लगने की 680 घटनाएं हो चुकी है। इसमें 1196.53 हेक्टेयर वन जल चुके हैं। विभाग के अनुसार मंडल में गढ़वाल वृत्त के जंगलों में सबसे ज्यादा आग भड़की हुई है। इस वृत्त में सर्वाधिक 606.95 हेक्टेयर जंगल जले हैं। इसके अलावा भागीरथी वृत्त में 261.95 हेक्टेयर, यमुना वृत्त में 126.45 हेक्टेयर, शिवालिक वृत्त में 193.18 हेक्टेयर वन आग की चपेट में आए हैं। वन विभाग के अनुसार, मंडल में 54.55 हेक्टेयर प्लांटेशन वाला वन क्षेत्र भी आग से जलकर राख हुआ है। इससे विभाग को 14.27 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


धू-धू कर जल रहे पौड़ी के समीपवर्ती जंगल
पौड़ी। पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग, कल्जीखाल, कोट और खिर्सू ब्लाक के जंगलों में कई जगहों पर आग भड़की हुई है।
बुआखाल के समीप जंगलों में शनिवार की रात को अचानक आग भड़क गई। इससे कई लोगों की घास भी जल गई। आग की दहशत से कई लोग घर से बाहर निकल गए। आग की लपटें बिजली की हाईटेंशन लाइन को छू रही थीं। पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग, खिर्सू के कंपार्टमेंट तृतीय, कल्जीखाल, कोट, पोखड़ा, पाबौ ब्लाकों के जंगलों में कई जगहों पर आग लगी हुई है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि आग बुझाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। वायु सेना के हेलीकाप्टर ने भी खिर्सू क्षेत्र में आग बुझानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed