{"_id":"5ccb261dbdec22070b272308","slug":"11556817437-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में लगी आग, भूसा समेत हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में लगी आग, भूसा समेत हजारों का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। भाबर के अंबेडकर नगर, लोकमणिपुर सिगड्ड़ी में एक गोशाला में आग लगने से भूसे समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि सिगड्ड़ी क्षेत्र में अंबेडकर नगर निवासी राम प्रसाद की गोशाला में देर रात करीब ढाई बजे आग लग गई। तेज हवाओं के चलते गोशाला में रखा भूसे का ढेर आग की लपटों में तब्दील हो गया। गोशाला के पास रह रहे एक स्थानीय नागरिक ने गोशाला से आग की लपटें निकलते देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर गोशाला स्वामी और पड़ोसियों को जगाया। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने गोशाला में बंधे मवेशियों को किसी तरह बाहर निकाला। कलालघाटी पुलिस चौकी और फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आग पर जल्द काबू न पाया जाता तो आग की चपेट में कई घर आ सकते थे। गोशाला में रखा भूसे का ढेर, बुग्गी, पानी की मोटर समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
.