फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जन्म शताब्दी पर किया पर्वतपुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को याद

जन्म शताब्दी पर किया पर्वतपुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को याद

Thu, 25 Apr 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
जन्म शताब्दी पर किया पर्वतपुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को याद
कोटद्वार। पर्वतपुत्र स्व. हेमवतीनंदन बहुगुणा की 100वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उनके राज्य और राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान की सराहना की गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. बहुगुणा के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में 100वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेसियों ने स्व. बहुगुणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सन 1919 में पौड़ी गढ़वाल के बुघाणी गांव में जन्मे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा अद्भुत प्रशासनिक क्षमता के धनी थे। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए पूरे देश के साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम किय। उन्हीं की बदौलत उत्तराखंड मेें विकास का पहिया आगे घूमा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, सीता गुप्ता, कुसुम असवाल, हर्षिता रावत, सुनीता बिष्ट, लता बिष्ट, रमेश खंतवाल, विजय माहेश्वरी, पार्षद गिंदी दास, प्रवेंद्र सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, गीता नेगी, प्रदीप नेगी, योगेंद्र गिलरा, चंद्रमोहन सिंह रावत, मनोज रावत, कर्नल राजेंद्र बड़थ्वाल, डा. नंद किशोर जखमोला, अंकुर भंडारी, नत्थू सिंह अधिकारी, कुंवर सिंह रावत व जितेंद्र भाटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने स्व. एचएच बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यूपी में उत्तराखंड विकास विभाग की स्थापना उन्हीं की देन थी, जो आगे उत्तराखंड राज्य गठन में नींव का पत्थर बनी।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed