{"_id":"5cb8ad42bdec222dcc578b78","slug":"11555606850-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग से जुड़ेगा बवांसा तल्ला और ग्वीनखाल इंटरकालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग से जुड़ेगा बवांसा तल्ला और ग्वीनखाल इंटरकालेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरोंखाल/कोटद्वार। जिला पंचायत पौड़ी ने बवांसा तल्ला गांव के ग्रामीणों और ग्वीनखाल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को सुगम आवाजाही के लिए पांच सौ मीटर सड़क की सौगात दी है। जिला पंचायत ने राज्य वित्त निधि से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
काशीपुर-बुआखाल नेशनल हाईवे पर स्थित मैठाणाघाट बाजार से बवांसा तल्ला गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने और ग्वीनखाल जनता इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं की आवाजाही की दिक्कत को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य यशपाल पटवाल ने 500 मीटर संपर्क मार्ग की स्वीकृति दिलवाई है। प्रधान पुष्कर सिंह रावत, ग्रामीण यशपाल सिंह रावत, भारत सिंह, अनीता रावत और मुकेश रावत ने बताया कि मैठाणाघाट से मल्ला ग्वीन होते हुए रसिया महादेव के लिए पूर्व में सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन इस सड़क का लाभ बवांसा तल्ला गांव को नहीं मिल सका। दिक्कत यह है कि बवांसा तल्ला के ग्रामीणों को मैठाणाघाट पहुंचने के लिए सात सौ मीटर पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। खासकर मरीजों को मुख्य मार्ग तक लाने के लिए डंडी-कंडी का सहारा लेना पड़ रहा है। सड़क बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। गत वर्ष पैदल मार्ग बाधित होने से ग्वीनखाल इंटर कालेज के बच्चों को भी धरना-प्रदर्शन करना पड़ा था।
बवांसा तल्ला और ग्वीनखाल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं की सुगम आवाजाही के लिए आधा किमी सड़क का निर्माण जिला पंचायत राज्य वित्त निधि से किया जा रहा है। भविष्य में इसे और आगे तक बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-यशपाल पटवाल, सदस्य जिला पंचायत बीरोंखाल
-फोटो