{"_id":"5cae3074bdec2213e3055c0a","slug":"11554919540-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव में बिखेरी लोक संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव में बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस मौके पर खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव के शुभारंभ पर प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। रोशनी, किरन, रवीना, ज्योति ने समलौंण रुमाल, मिनाक्षी और सुनीता ने जुगराणी बांद, ममता और बबीता ने ले भूजी जाला चूड़ा, रोशनी और किरन ने ऐजा ए भनुमती, प्रियंका ने चैत की चैत्वाली, मिनाक्षी ने सत्यम, शिवम सुंदरम गीत पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। महाविद्यालय के कर्मचारी अनिल ध्यानी ने ए बौ मेरी बौ गीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर अभिभावक संघ के सदस्य संगीता जोशी, राखी देवी, मनमोहन गौनियाल, सुरजीत कंडारी, प्राध्यापक डा. विपिन पंवार समेत महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव पर रंगररंग कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सतपुली। सरस्वती विद्या मंदिर, सतपुली का 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, जौनसारी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि स्वामी राम निष्काम कर्मयोग ट्रस्ट के प्रबंधक परमानंद बलोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही लूटी। वीर भड़ माधो सिंह भंडारी पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने भाव विभोर कर दिया। छात्रों द्वारा बनाए गए पिरामिड को भी खूब सराहा गया।
उम्मेद सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह भंडारी प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यालय के संरक्षक बलवीर सिंह नेगी, प्रबंधक मुकेश भट्ट, डबल मियां आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आमोद नेगी और राजेश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।
.