फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सशक्त और स्वाबलंबी बनकर ही अपराजिता बनेंगी महिलाएं: अनुकृति

सशक्त और स्वाबलंबी बनकर ही अपराजिता बनेंगी महिलाएं: अनुकृति

Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सशक्त और स्वाबलंबी बनकर ही अपराजिता बनेंगी महिलाएं: अनुकृति
कोटद्वार। महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान और अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कोटद्वार में महिलाओं ने रैली निकाली। कार्यक्रम में तीन शहीद जवानों की वीरांगनाओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिस एशिया पैसिफिक वर्ल्ड प्रतियोगिता के टॉप फाइव में रही महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं ने कहा कि सशक्त और स्वावलंबी बनकर ही महिलाएं अपराजिता बनेंगी। उत्तराखंड की हर महिला अपने आप में अपराजिता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं और पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत की अगुवाई में कोटद्वार में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत रैली निकाली गई। नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट से शुरू हुई महारैली नगर के मुख्य मार्गों लालबत्ती चौराहा, झंडाचौक व बद्रीनाथ मार्ग होते हुए नगर निगम के प्रेक्षागृह पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत और अनुकृति गुसाईं ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

अनुकृति गुसाईं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने संस्था की ओर से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सिलाई, कढ़ाई, अचार मुरब्बा, धूप व अगरबत्ती आदि बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। कार्यक्रम में तीन वीर नारियों और माताओं के साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की हल्दूखाता मोटाढांक शाखा की ओर से कुमाऊंनी गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। एवीएन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बलूनी क्लासेस की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, सुषमा जखमोला व भाजपा नेता गीता बुड़ाकोटी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 25 महिलाओं को कन्या विवाह के लिए श्रम विभाग की ओर से आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। इस मौके पर पार्षद रितु चमोली, गायत्री भट्ट, उमा नेगी, किरन काला, सुमन खंतवाल, संस्था की मास्टर ट्रेनर अर्चना, कविता, वर्तिका सेमवाल व शिवानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन सुषमा जखमोला ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed