फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जंगल में चारा पती लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल

जंगल में चारा पती लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल

Tue, 19 Feb 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
जंगल में चारा पती लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में चारा पत्ती लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

सुभाष बाजार निवासी मधु देवी (37) पत्नी रामचंद्र ने बताया कि वह अन्य महिलाओं के साथ चारा पत्ती लेने के लिए दुगड्डा के पास जंगल घास पत्ती लेेने गई थी। करीब 12 बजे वह घास काट रही थी तभी झाड़ी में छिपा गुलदार उसकी ओर आने लगा। इससे पहले कि वह हरकत में आती, गुलदार ने छलांग लगाकर उस पर हमला कर दिया। मधु ने बताया कि गुलदार ने उसके गले, सिर और हाथ पर पंजे से जख्म कर दिए। इसके कारण वह घायल हो गई। उसने गुलदार के दांतों से किसी प्रकार अपने को बचाते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाएं उसकी ओर दौड़ीं और उन्होंने हो हल्ला करते हुए गुलदार पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके कारण गुलदार जंगल की ओर भाग गया। महिलाओं ने गुलदार के हमले की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद उसे लहूलुहान हालत में दुगड्डा से कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर, दुगड्डा रेंज के रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि रेंज के फतेहपुर बीट में चारा पत्ती लेनेे गई महिला पर गुलदार ने हमला किया है। महिला के इलाज के लिए मुआवजे की तैयारी की जा रही है। साथ ही मौके पर जाकर गुलदार के आक्रामक होने का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed