{"_id":"5c376f04bdec2273521d90f9","slug":"11547136772-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दूखाता मल्ला में एक झोपड़ी में लगी आग, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दूखाता मल्ला में एक झोपड़ी में लगी आग, युवक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कण्वघाटी (कोटद्वार)। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला में बुधवार देर रात लगी आग में एक युवक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड में घर के खाने-पीने का सामान और बाइक जलकर स्वाह हो गए। गृह स्वामी ने अग्निकांड के लिए असामाजिक तत्वों पर संदेह जताया है।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता मल्ला निवासी नरेंद्र (26) पुत्र चंद्रमोहन को बुधवार देर रात झुलसी हुई हालत में आकस्मिक सेवा 108 से यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पत्नी बबीता ने बताया कि बुधवार रात को सभी लोग कमरे में सोए थे। करीब एक बजे अचानक उनकी नींद खुली तो देखा कि उनकी झोपड़ी से आग की लपटें उठ रही थीं। झोपड़ी के भीतर खाने-पीने का सामान, कपड़े और बाइक रखी थी। जैसे ही नरेंद्र बाइक को बाहर निकालने लगा, इस दौरान झोपड़ी जलकर नीचे आ गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बबीता ने आशंका जताई कि अग्निकांड में असामाजिक तत्वों का हाथ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र और उसकी पत्नी बबीता से घटना के संबंध में पूछताछ की है। परिजनों की ओर से अभी इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।