फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पीआरडी जवान ने गला रेतकर किया खुदकुशी का प्रयास, रेफर-compat

पीआरडी जवान ने गला रेतकर किया खुदकुशी का प्रयास, रेफर-compat

Mon, 26 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवान ने गला रेतकर किया खुदकुशी का प्रयास, रेफर-compat
कोटद्वार। यहां कोतवाली में तैनात उदयरामपुर नया आबाद (कलालघाटी) निवासी पीआरडी के जवान ने धारदार हथियार से गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के वक्त पीआरडी जवान अपने घर पर था। वह एक माह से मेडिकल लीव पर चल रहा है।
विज्ञापन

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि कलालघाटी निवासी पीआरडी जवान डबल सिंह (49) पुत्र गिरधारी सिंह ने रविवार देर शाम धारदार हथियार से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसका जौलीग्रांट में उपचार चल रहा है। एसएसआई ने बताया कि डबल सिंह कोटद्वार कोतवाली में तैनात है। एक माह पूर्व ड्यूटी के बाद घर लौटते वक्त एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे उसका पैर टूट गया था। इन दिनों वह मेडिकल लीव पर चल रहा था। उन्होंने बताया कि डबल सिंह डिप्रेशन का शिकार था। पूर्व में भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed