{"_id":"5b9fde31867a557eb6031a79","slug":"11537203761-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने के लिए जाना पड़ रहा है कोटद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने के लिए जाना पड़ रहा है कोटद्वार
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को 41 किमी दूर कोटद्वार की दौड़ लगानी पड़ रही है। लैंसडौन में आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रधान डाकघर को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन यहां सात माह पूर्व आधार कार्ड बनवाने के लिए भेजी गई मशीन काम नहीं कर पा रही है।
आधार कार्ड बनवाने के लिए केंद्र नहीं होने से लोगों को बच्चों सहित कोटद्वार जाना पड़ रहा है। कई बार तो लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए दो-तीन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थानीय हरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र नेगी, रश्मि ने कहा कि एक तरफ तो सरकार ने सरकारी योजनाओं, बैंक खातों, गैस सब्सिडी सहित स्कूलों में एडमिशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है, वहीं नगर में आधार कार्ड बनवाने के लिए एक केंद्र तक नहीं खोल पाया है। उधर, लैंसडौन प्रधान डाकघर की पोस्टमास्टर मुन्नी रावत ने बताया कि आधार कार्ड बनाने वाली मशीन का जीपीएस काम नहीं कर पा रहा है, जिससे आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।