{"_id":"5b26970d4f1c1b644d8b71e1","slug":"11529255693-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया वरिष्ठ नागरिकों का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया वरिष्ठ नागरिकों का जन्म दिन
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से आयोजित समारोह में वरिष्ठ नागरिकों का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सीबीएसई परीक्षा में ऑल इंडिया में टॉपर रही रिमझिम अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया।
रविवार को समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष जयेंद्र नेगी ने कहा कि संगठन नियमित रूप से अपने वरिष्ठ सदस्यों के जन्म दिन को सामूहिक रूप मनाता आ रहा है इसके अलावा सामाजिक एवं शैक्षिक रूप में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों के सम्मान करने की श्रृंखला को सत्त जीवित रखे हुए है। कहा कि सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर रही छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने प्रदेश के साथ कोटद्वार का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने उसे भविष्य की शुभकामनाएं दी।
समारोह में सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर रही छात्रा रिमझिम अग्रवाल, उसके माता-पिता और आरपी पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रिमझिम अग्रवाल के पिता नीरज अग्रवाल, प्रेमलाल खंतवाल, कर्नल बीबी ध्यानी, रघुवीर सिंह रावत, विनोद नेगी, धर्मानंद भट्ट, नारायण सिंह भंडारी, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, संग्राम सिंह भंडारी, दिनेश ध्यानी, बलराम नेगी, लक्ष्मी नारायण चावला, प्रवेश नवानी, श्रीकृष्ण सिंघानिया, सीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन संगठन के महासचिव विनोद चंद्र कुकरेती ने किया।