{"_id":"5b1576244f1c1bf46e8b6125","slug":"11528133156-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से लैंसडौन के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल, दिल्ली बस सेवा भी हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से लैंसडौन के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल, दिल्ली बस सेवा भी हुई शुरू
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। गत एक सप्ताह से बंद पड़ी लैंसडौन से देहरादून की रोडवेज बस सेवा बहाल कर दी गई है। सोमवार से ही लैंसडौन को दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा की सौगात भी मिल गई है। दोनों बस शुरू होने पर लैंसडौनवासियों ने राज्य सरकार का आभार जताया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के सूत्रों के अनुसार एक दो दिनों में ही लैंसडौन से कोटद्वार के लिए प्रात:कालीन बस सेवा का भी संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
चारधाम यात्रा पर वाहनों की डिमांड बढ़ने पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून-लैंसडौन बस सेवा को कुछ दिन के लिए चारधाम यात्रा पर लगा दिया था, जिससे लैंसडौन के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने बताया कि उन्होंने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के संज्ञान में यह बात डाली और खुद भी परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की। सोमवार से बसों का संचालन शुरू हो गया है। दिल्ली के लिए भी लैंसडौन से सुबह नौ बजे रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है।
स्थानीय नागरिकों सुरेंद्र अग्रवाल, रमेश गर्ग, सलीम, मुकेश अग्रवाल, भुवनेश खंडेलवाल आदि ने देहरादून बस सेवा के पुन:संचालन व लैंसडौन से दिल्ली के लिए बस सेवा चालू करने का स्वागत किया है। विधायक दिलीप रावत ने बताया कि एक दो दिन में ही लैंसडौन से कोटद्वार के लिए प्रात: 6 बजे रोडवेज की एक अन्य बस सेवा का भी संचालन शुरू हो जाएगा।